Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतियात्रा

टपकेश्वर धाम जाने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान, 15 फरवरी को बदलेगा रूट

 

देहरादून, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को टपकेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाले मेले एवं श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

● 15/02/2026 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कैण्ट चौक से टपकेश्वर मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

● बल्लुपूर चौक/कौलागढ़ से टपकेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निम्बूवाला तिराहे से बाएं मोड़कर ओएनजीसी हैलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जाएगा।

● सर्किट हाउस/सीएसडी तिराहे से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पोस्ट ऑफिस तिराहे से होते हुए नींबूवाला तिराहे से बाएं ओएनजीसी हैलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जाएगा। उक्त पार्किंग स्थल पूर्ण भर जाने की स्थिति में वाहनों को पोस्ट ऑफिस के समीप हरवंश कपूर ऑडिटोरियम पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा।

● वीरपुर से टपकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को कैण्ट चौक से नींबूवाला तिराहे की ओर डायवर्ट करते हुए ओएनजीसी हैलीपेड पार्किंग स्थल पर भेजा जाएगा।

● गढ़ी कैण्ट चौक पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में पोस्ट ऑफिस तिराहे से कैण्ट चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को बिन्दाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही कौलागढ़ चौक से कैण्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से किशन नगर चौक की ओर मोड़ा जाएगा।

● टपकेश्वर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बसों को महिन्द्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट निम्नानुसार रहेंगे—

कैण्ट चौक

पोस्ट ऑफिस तिराहा

कौलागढ़ चौक

निम्बूवाला कट (एफ.आर.आई. गेट के निकट)

वाटिका तिराहा

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related posts

नमामि गंगे परियोजना में केंद्र द्वारा धनराशि स्वीकृत करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जताया आभार*

prabhatchingari

पीएनबी ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया

cradmin

निःस्वार्थ सेवा की मिसाल: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने किया आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण”

cradmin

गुदगुदी करने पर क्यों आती है हंसी

prabhatchingari

उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को दो हजार रुपये का तोहफा मिलेगा।

prabhatchingari

ग्रहों का विशेष सहयोग बदल देगा इन 5 राशियों का भाग्य चमकेगी किस्मत

prabhatchingari

Leave a Comment