Advertisement

धरना-प्रदर्शनों को लेकर प्रशासन सख्त, एसएसपी ने दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश

By: Naveen Joshi

On: Sunday, February 15, 2026 4:46 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। विभिन्न मुद्दों एवं मांगों को लेकर जनपद में निरंतर आयोजित हो रहे धरना-प्रदर्शनों एवं रैलियों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर प्रदर्शनों/रैलियों से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों से धरना-प्रदर्शनों/रैलियों के समय लागू की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण उपरांत एसएसपी द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि धरना-प्रदर्शनों/रैलियों के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पुलिस व्यवस्था के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी मार्ग पर प्रदर्शन अथवा रैली के कारण यातायात बाधित करना आवश्यक हो, तो उसकी सूचना समय रहते व्यापक रूप से प्रचारित/प्रसारित की जाए, ताकि नागरिक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकें।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/डालनवाला/यातायात, निरीक्षक डालनवाला/यातायात सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment