Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस अलर्ट मोड में, जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान

देहरादून, जनपद का कार्यभार  ग्रहण करने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपनी पहली ही बैठक में सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाश हेतु निरंतर सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश जारी किए थे।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज  जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा आकस्मिक रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों एवं निजी/सार्वजनिक वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर उनकी तलाशी एवं आवश्यक सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान एवं सत्यापन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

दून पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई है कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related posts

देहरादून डोभाल चौक के पास चली गोली, एक की मौत दो घायल

prabhatchingari

श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना,मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

उच्च शिक्षा में अवस्थापन विकास के लिये 159 करोड़ स्वीकृत

prabhatchingari

अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगी हर प्रकार की सुविधाएं

prabhatchingari

मेड इन इंडिया ड्रोन “इंद्रजाल” के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, कहा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ाया गया ये एक अद्भुत कदम है I

prabhatchingari

दो जवान बिगडै़ल बेटों ने किया विधवा मां का जीवन नरक, तत्काल जिला बदर की डीएम की विशेष शक्ति गई भड़क!

cradmin

Leave a Comment