Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी दून की सख्ती, एक रात में 27 वारंटी गिरफ्तार

 

देहरादून,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद दून पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 27 फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 17-02-2026 की रात्रि को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 27 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों में थाना नेहरू कॉलोनी, कोतवाली पटेलनगर, ऋषिकेश, रायपुर, डालनवाला, क्लेमेंट टाउन, कैण्ट सहित अन्य थाना क्षेत्रों के अभियुक्त शामिल हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दून पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related posts

हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं का समाज में जन जागरूकता के साथ पत्रकारिता की समृद्ध परम्परा के माध्यम से देश व समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.. सीएम धामी

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की वित्तीय स्वीकृतियाँ, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मिला लाभ

cradmin

फर्जी पहचान पर रह रहा बांग्लादेशी डॉक्टर गिरफ्तार

cradmin

धराली आपदा पर केंद्रीय गृह मंत्री की संवेदना, मुख्यमंत्री धामी लौटे देहरादून

cradmin

अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता शिविर का हरिद्वार वासियों ने उठाया लाभ

prabhatchingari

Leave a Comment