Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत नगर और देहात क्षेत्रों में वृहद कार्रवाई

 

देहरादून, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद देहरादून में संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान लगातार जारी है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 से एक माह की अवधि के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में टीमों का गठन कर प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत कुल 1160 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर 132 व्यक्तियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई करते हुए 13 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

इसके अतिरिक्त 81 पुलिस एक्ट के तहत 53 व्यक्तियों का चालान कर 14,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। सत्यापन अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा तथा किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान की प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार रही:

सत्यापित व्यक्तियों की संख्या – 1160

83 पुलिस एक्ट में चालान – 132

83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – ₹13,20,000

81 पुलिस एक्ट में चालान – 53

81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – ₹14,500

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने यहां निवासरत किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

Related posts

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा सर्धालुओं का हुजूम आकर्षक का केंद्र रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का घोष वादन…..

prabhatchingari

कौशिक का अर्धशतक रहा बेकार, हरिद्वार स्टॉर्म ने फाइनल में बनाई जगह

cradmin

उत्साह के साथ एमबीए और एमसीए का नया सत्र शुरू

cradmin

एस0एस0पी0 एसटीएफ की कुशल रणनीति कर,फरार ईनामी अपराधियो के मंसूबे फेल ।

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

cradmin

लंबे इंतजार के बाद आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी तैनात, दवा वितरण होगा सुचारु

cradmin

Leave a Comment