Advertisement

,

कुंभ की तैयारियों को गति, ऋषिकेश की प्रमुख परियोजनाओं की EFC समीक्षा

By: Naveen Joshi

On: Friday, February 20, 2026 6:51 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज तथा आस्था पथ के निर्माण एवं सौंदर्यकरण से संबंधित व्यय वित्त समिति (EFC) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मेला अधिकारी हरिद्वार को दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजनाओं की व्यवहारिकता, प्रासंगिकता एवं उपयुक्तता के संबंध में अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। मुख्य सचिव ने कार्यकारी संस्था सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारियों की समिति द्वारा दी गई सभी अनुशंसाओं को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाए।

समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और बिना डुप्लीकेसी के होगा कार्य

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो तथा योजनाओं में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी से बचा जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे वैश्विक धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास कार्यों में समन्वय और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

उल्लेखनीय है कि इन परियोजनाओं पर कुल लगभग 168.12 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। त्रिवेणी घाट के निर्माण एवं सौंदर्यकरण पर 109.80 करोड़ रुपये, आस्था पथ पर 37.09 करोड़ रुपये तथा चंद्रभागा ब्रिज के निर्माण पर 21.23 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एस. ए. अडांकी, विशेष सचिव अजय मिश्रा, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, मेला अधिकारी हरिद्वार सहित सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment