Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

छात्रों को भारतीय ज्ञान प्रणाली से जोड़ने की पहल…

देहरादून ,  ग्राफिक में छात्र छात्राओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं वैज्ञानिक विरासत से जोड़ने की पहल की गई।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत एनईपी सारथी पहल के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने केक काटकर की। कार्यक्रम में श्लोक संग्राम, क्रिएट फ्रॉम कल्चर, रूट्स रीलोडेड एवं सेपरेट द मिथ फ्रॉम द मैनुस्क्रिप्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने छात्र छात्राओं को सीखने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की  एनईपी सारथी की टीम ने किया। कार्यक्रम में एनईपी सारथी कोऑर्डिनेट डा. सुधीर जोशी, को कॉर्डिनेटर डा. गगन बंसल और प्रभात सिंह के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

राजपुर सड़क दुर्घटना : एसएसपी ने दिखाई सख्ती, थानाध्यक्ष निलंबित, मुकदमा दर्ज – विवेचना वरिष्ठ निरीक्षक को सौंपी

cradmin

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज

cradmin

बॉबी पंवार का आरोप, 13 नम्बर लाकर भी मंत्री की बेटी बनी चिकित्सा अधिकारी, UKMSB भर्ती में भ्रष्टाचार!

prabhatchingari

एसएसपी कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल भवन का लोकार्पण किया ,

prabhatchingari

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

prabhatchingari

एसजीआरआर विवि में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

Leave a Comment