Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एआई है भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव…

 देहरादून ,  ग्राफिक एरा में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य विज्ञान और उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और उसके बढ़ते प्रभाव पर मंथन किया।

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य विज्ञान में एआई की भूमिका विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अलाइव’ शुरू हो गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेंगलुरु के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज के डीन प्रो. श्रीपाल पाटिल ने कहा कि एआई के उपयोग से फार्मेसी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो जाएंगे। हिमालयन वेलनेस सेंटर, देहरादून के अध्यक्ष डा. एस. फारूक ने कहा कि  एआई भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव है।

दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें  स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में एआई और नई तकनीक के प्रभाव और उनके उपयोग पर विचार विमर्श होगा। सम्मेलन में अमेरिका, चीन, दुबई, दक्षिण कोरिया, केन्या समेत देश विदेश से 400 प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग लेंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ फार्मेसी ने किया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस नैयर, कुलसचिव डा. डी. के. जोशी, डीन ऑफ स्कूल ऑफ़ फार्मेसी, डा. नरदेव सिंह , ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा. इंदु सिंह के साथ डा. दिनेश पुरी ,डा. अरुण कुमार, डा. दीपिका रैना अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सम्मेलन का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।

Related posts

सीएम धामी ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार मित्तल, रणजीत सिंह जुयाल सहित 10 लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

cradmin

पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार की पहल, सेना को मिलेगी गोल्फ कार्ट

cradmin

चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तराखंड: राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

prabhatchingari

प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू

cradmin

5वीं उत्तराखंड युवा विधानसभा शुरू : धन सिंह रावत ने किया शुभारम्भ

prabhatchingari

बिना अनुमति सड़क खोदने पर गेल पर गिरी गाज

cradmin

Leave a Comment