Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयशिक्षा

एआई मानव नियंत्रण में रहे, तभी समाज के लिए हितकारी: डा. नरेश बंसल

 

देहरादून,  राज्यसभा सदस्य Naresh Bansal ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अत्यंत शक्तिशाली और परिवर्तनकारी तकनीक है, इसलिए आवश्यक है कि इसे मानव नियंत्रण में रखते हुए समाज और मानवता के कल्याण के लिए उपयोग किया जाए। यदि मानव इसके नियंत्रण में आकर कार्य करने लगे तो यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है।

डा. बंसल आज Graphic Era Hill University में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अलाइव’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्वभर में एआई को लेकर व्यापक विमर्श और मंथन चल रहा है। विशेष रूप से युवाओं के लिए यह तकनीक भविष्य निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने एआई के संभावित दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर अपराध सहित कई क्षेत्रों में इसके गलत इस्तेमाल की आशंका एक गंभीर चुनौती के रूप में उभर रही है। इसलिए एआई के उपयोग में नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देना अनिवार्य है, ताकि यह तकनीक विकास और मानव कल्याण की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभा सके।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि वास्तविक प्रगति वही है, जो समाज और मानवता के जीवन को बेहतर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने में सहायक हो। उन्होंने तकनीकी उन्नति को मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया।

यूकोस्ट के वैज्ञानिक डा. पीयूष गोयल ने कहा कि एआई के आगमन से अध्ययन और शोध की प्रकृति में तीव्र परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में नई तकनीकों को अपनाकर स्वयं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना समय की मांग है।

सम्मेलन के दौरान एआई आधारित दवा खोज, स्मार्ट हेल्थकेयर, डिजिटल थेरेप्यूटिक्स, प्रिसिजन मेडिसिन, फार्मास्यूटिकल नवाचार और सार्वजनिक स्वास्थ्य में एआई के उपयोग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। देश-विदेश के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता की।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन School of Pharmacy, Graphic Era Hill University द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन ऑफ एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस. नैयर, कुलसचिव डा. डी.के. जोशी, डीन स्कूल ऑफ फार्मेसी डा. नरदेव सिंह, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा. इंदु सिंह सहित डा. दिनेश पुरी, डा. अरुण कुमार, डा. दीपिका रैना, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।

Related posts

डायरेक्ट टू मोबाइल टेक्नोलॉजी से शिक्षा हर छात्र तक पहुंचाने की पहल

cradmin

भारतीय छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बन रहा है फिलीपींस, विदेश में एमबीबीएस करना हुआ आसान – कडविन पिल्लई

cradmin

ग्राफिक एरा में ड्रोन व रॉकेट पर कैंप शुरू

prabhatchingari

जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थीयों को एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की

cradmin

ग्राफ ए-थॉन का दूसरा दिन तकनीक जिंदगी संवारने की कोशिशों में जुटे युवा

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2024 का सफलतापूर्वक आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment