Advertisement

सीएसआर मद से मिले दो वाहन, मुख्यमंत्री ने टनकपुर से किए रवाना

By: Naveen Joshi

On: Friday, February 27, 2026 10:42 PM

Google News
Follow Us
------

टनकपुर/चम्पावत। पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बहल पेपर मिल द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद की स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इनमें से एक वाहन चिकित्सा विभाग को सौंपा गया है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरा वाहन राजकीय इंटर कॉलेज, मंच को प्रदान किया गया है, जो विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं की पूर्ति में उपयोगी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने बहल पेपर मिल के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कॉरपोरेट जगत की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएसआर मद से प्राप्त ये वाहन स्थानीय स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
इस अवसर पर अजय टम्टा, जिला पंचायत चम्पावत के अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष  पुष्पा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष भुवन पांडे, जिला पंचायत सदस्य  सरस्वती चंद, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment