Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हिमवीरों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, आईटीबीपी जवानों संग मनाई होली

 

लोहाघाट। पुष्कर सिंह धामी ने  लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) परिसर में पहुंचकर सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों के साथ होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय है। सीमांत क्षेत्रों की विषम भौगोलिक एवं कठोर जलवायु परिस्थितियों में तैनात जवान देशवासियों की सुरक्षा का सशक्त कवच हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है, जो हर परिस्थिति में कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्व-त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देती है। ऐसे पावन अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित हिमवीरों का त्याग और बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जवानों ने भी उत्साहपूर्वक पर्व मनाते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 के बाद स्वच्छता की दिशा में सराहनीय कदम 

cradmin

होली पर सख्ती: अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, जिले को 3 सुपर जोन में बांटा गया

cradmin

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पोस्टर पर कालिख पोतने को लेकर भिड़ी महिलाएं

prabhatchingari

प्रेम संबंधों में विवाद बना हमले की वजह, आरोपी युवक गिरफ्तार

cradmin

हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित गौचर निवासी कवि यद्भुवीर बिष्ट हुऐ सम्मानित

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सहायक रामचंद्र बिष्ट हुए सेवानिवृत्त

prabhatchingari

Leave a Comment