Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

बजट सत्र की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी का कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक निरीक्षण

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

आगामी विधानसभा बजट सत्र ( 09 मार्च 2026) को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण विधानसभा परिसर का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत विधानसभा परिसर में सम्बधित विभागों से बजट सत्र की व्यवस्थाओ का गहनता से जानकारी ली एवं सम्बन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भराड़ीसैण विधानसभा सत्र के दौरान बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, शौचालय / सफाई, मेडिकल सुविधा, पेयजल सुविधा , वाहन पार्किंग, सफाई, स्ट्रीट लाईट हैलीपैड, एटीएम, वाहन , विद्युत, भोजन, आवासीय व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस आवासीय भवनों की व्यवस्थाओं को समय रहते हुए दुरुस्त करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क/वायरलेस कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधनों की व्यवस्था करने ,इसके अलाव सत्र के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने,फेरी लगाने वाले, मजदूरों और होमस्टे में आने वाले लोगों का सत्यापन गहनता से करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। सत्र के दौरान अन्य प्रदर्शनों की संभावना के कारण विशेष एहतियात बरतने के भी सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर एनएच के अधीक्षण अभियंता ओमकार को तीन के भीतर खम्मप्यांणा और जखेड गदेरे में पानी की निकासी एवं सड़क को गड्ढा मुक्त के स्पष्ट निर्देश।

Related posts

कृषि मंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए पहले चरण के लगभग 03 लाख पौधों को किया रवाना

prabhatchingari

दिव्यांगों को लगाए जाएंगे निशुल्क कृत्रिम अंग…

cradmin

युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

prabhatchingari

नारायणबगड़ भगोती मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, चालक की मौत

prabhatchingari

पुलिस लाईन गोपेश्वर एवं जनपद के समस्त थानों में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव*

prabhatchingari

हायर इंडिया ने होम एस्थेटिक्स को फिर से परिभाषित किया: मॉडर्न किचन अपग्रेड के लिए मैट फिनिश स्टील डोर वाले ग्रेफाइट रेफ्रिजरेटर किए पेश

prabhatchingari

Leave a Comment