Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

डीआईटी विश्वविद्यालय में “रंगोत्सव 2026 – द स्टूडेंट होली फेस्टिवल” का भव्य आयोजन

 

 

देहरादून ,डी आई टी विवि में  “रंगोत्सव 2026 – द स्टूडेंट होली फेस्टिवल” का उत्साहपूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर रंगों, संगीत और उल्लास से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

होली के पारंपरिक उत्सव को आधुनिक अंदाज में मनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में डीजे म्यूजिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रेन डांस, मनोरंजक गतिविधियां तथा सुरक्षित एवं ऑर्गेनिक रंगों के साथ होली खेली गई। पूरे आयोजन के दौरान छात्रों में उत्साह और ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला।

रंगोत्सव 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक समन्वय एवं सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम ने विविध पृष्ठभूमि से आए छात्रों को एक मंच पर जोड़ते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ राकेश मोहन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के बीच आपसी समन्वय, सकारात्मक ऊर्जा और संस्थान के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Related posts

सरकार आपके द्वार: सुदूरवर्ती सोरना में बहुउद्देशीय शिविर, 677 लोग हुए लाभान्वित

cradmin

उत्तराखंड की सांसद निधि का उपयोग अन्य राज्यों में, आरटीआई में हुआ खुलासा

cradmin

पहाड़ की बेटी किरण रौतेला वर्मा बनीं सीएयू की सचिव

cradmin

आंदोलनकारियों का प्रदर्शन तेज, गृह सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन

cradmin

भ्रष्टाचार, घोटाले और बिगड़ती कानून व्यवस्था – गरिमा दसौनी ने खोली धामी सरकार की पोल

prabhatchingari

पत्रकार कल्याण व सम्मान पेंशन योजना की बैठक संपन्न

prabhatchingari

Leave a Comment