Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

वीडियो बनाकर पुलिस पर दबाव डालना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना बसंत विहार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रांतर्गत बल्लूपुर चौक पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को बिना हेलमेट एवं बिना वैध दस्तावेजों के दोपहिया वाहन चलाते हुए रोका। नियमानुसार उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही थी।

इस दौरान संबंधित युवकों द्वारा अनावश्यक रूप से वीडियो बनाना प्रारंभ कर दिया गया तथा भ्रामक एवं असत्य तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद दोनों युवक विधिक कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करते रहे और वैधानिक आदेशों की अवहेलना करते रहे।

स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने दोनों युवकों को धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। साथ ही उनके वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। युवकों को हवालात में रात बितानी पड़ी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा चेकिंग या अन्य वैधानिक कार्यवाही के दौरान पुलिस का सहयोग करें। जनपद पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

गिरफ्तार युवकों का विवरण: फिरोज़ खान पुत्र मुश्ताक़ अहमद, निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, अशरफ़ अहमद पुत्र इसरार अहमद, निवासी ग्राम माई, थाना चंदौसी, जनपद मुरादाबाद

Related posts

पिलखी के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की आग बुझाई

prabhatchingari

मंडल घाटी में चला वृहद मतदाता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान….

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के लेखा परीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

यमुना पुल के पास आल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी : बंशीधर तिवारी

cradmin

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी

cradmin

Leave a Comment