Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

हरिद्वार/देहरादून, उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून द्वारा जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार एवं सेतु फाउंडेशन के सहयोग से तथा कंज़्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं शाखा प्रमुख सौरभ तिवारी के निर्देशन में जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, भगत सिंह चौक के निकट हरिद्वार में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर, हरिद्वार के संजय जैन उपाध्याय उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में कंज़्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अनंत शर्मा, नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. एम. सेल्वराज, डॉ. आर.के. थिरु तथा जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने सहभागिता की।

इस दौरान वक्ताओं ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, गुणवत्तायुक्त उत्पादों की पहचान, आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग तथा उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे हमेशा प्रमाणित एवं मानकयुक्त उत्पादों का ही उपयोग करें, जिससे उनकी सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून की मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने भी प्रतिभागियों को बीआईएस की विभिन्न गतिविधियों, उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों तथा बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

हरिद्वार में कार्यक्रम के उपरांत “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” देहरादून स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यालय पहुँची, जहां कार्यालय सभागार में भी एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं शाखा प्रमुख सौरभ तिवारी ने कंज़्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान अनंत शर्मा ने “कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” के उद्देश्य और उपभोक्ता सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से जागरूक एवं जिम्मेदार उपभोक्ता बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया तथा उपभोक्ता जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts

बिना अनुमति सड़क खोदने पर गेल पर गिरी गाज

cradmin

मुख्यमंत्री से मुलाकात में उभरा रोडमैप – देवभूमि में खेलों की नई उड़ान

cradmin

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर माजरा नेआज 22 वा वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया…..

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम में डॉक्टर बल्लभ शेट्टी की ढूंढखोज जारी, दूसरे दिन भी नहीं मिली कोई जानकारी

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ब्लाक के विभिन्न गांवों में पात्र लोगों का योजनाओं के लिए पंजीकरण किया गया

prabhatchingari

चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु

prabhatchingari

Leave a Comment