Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

AI, डेटा साइंस और डिजिटल मार्केटिंग के कोर्स अब देहरादून में

 

देहरादून, सहस्त्रधारा रोड स्थित नव स्थापित UpGrad Learning Center द्वारा  उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नरेंद्र सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को केंद्र की गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि UpGrad Learning Center का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सुसज्जित कर उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग सहित अन्य भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षण वातावरण, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुखी ज्ञान दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन तथा 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

नरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि संस्थान में प्रथम चरण में 200 से अधिक सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही छात्रों के लिए विशेष छूट और छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर वर्कशॉप, सेमिनार और करियर गाइडेंस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के अंत में UpGrad Learning Center प्रबंधन की ओर से नरेंद्र सिंह, अरुण आहूजा और धीरज सहित उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Related posts

सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या

cradmin

लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर तत्काल लगी रोक

prabhatchingari

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

cradmin

टोंस नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

prabhatchingari

होंडा कार्स इंडिया ने बोल्‍ड एवं स्‍टाइलिश होंडा एलिवेट की 1 लाख गाडि़यां बेचने की उपलब्धि हासिल की

prabhatchingari

कावड़ मेले को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने की बैठक, कावड़ यात्रियों को आई कार्ड रखना होगा जरूरी साथ ही बैठक में लिए गए कई और बड़े फैसले

prabhatchingari

Leave a Comment