Prabhat Chingari
उत्तराखंड

टेंडर से पहले ही काम! कर्णप्रयाग पालिका में 60% निर्माण पर उठे सवाल

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसकी जानकारी स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह के माध्यम से सामने आई। यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था और ठेकेदारी सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की निविदाएं अभी निविदा पेटी में पड़ने और खुलने से पहले की प्रक्रिया में ही थीं, लेकिन इसी बीच कुछ ठेकेदारों द्वारा संबंधित कार्यों को पहले ही शुरू कर देने की शिकायतें प्राप्त हुईं।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगरपालिका के अध्यक्ष श्री गणेश शाह सभासद वार्ड संख्या 05 श्री मनोज पुंडीर, अधिशासी अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह रावत और कनिष्ठ अभियंता श्री अंकित नेगी के साथ संबंधित स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जो सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया। जिस कार्य की निविदा अभी तक निविदा पेटी में पड़ी भी नहीं थी, उस कार्य का लगभग 60% निर्माण कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया था।

स्पष्ट रूप से यह नियमों का गंभीर उल्लंघन है। नगर पालिका प्रशासन ने साफ कहा है कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और नगरपालिका परिषद कर्णप्रयाग में पारदर्शिता तथा नियमों का पालन सर्वोपरि है।

नगर पालिका की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि बिना कार्यादेश के किए गए ऐसे कार्यों को आम जनमानस के हित में श्रमदान माना जाएगा, अर्थात ऐसे कार्यों के लिए किसी प्रकार का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि संबंधित ठेकेदार चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब टेंडर अभी पड़ा ही नहीं था, तो 60% काम कैसे पूरा हो गया?

यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहें हैं।

Related posts

केप्री लोन ने एमएसएमई के लिए 100 रुपये पर 99 पैसे प्रति माह की ब्याज दर से शुरू होने वाले सस्ते गोल्ड लोन की शुरुआत की

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दिखाई 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी बसों को हरी झंडी

cradmin

दो दिवसीय उत्तराखंड़ इनोवेशन फेस्टिवल-2024 का दिसम्बर होगा आयोजन……

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

cradmin

राज्यपाल से रीच संस्था के पदाधिकारियों ने की भेंट…

cradmin

हजारों लोगों ने ली नशा मुक्ति व एकता की शपथ

cradmin

Leave a Comment