Advertisement

महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, संघर्ष और सेवा को मिला सम्मान

By: Naveen Joshi

On: Sunday, March 8, 2026 2:39 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में “नारी तू नारायणी, कहानी उनकी प्रेरणा सबकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ महिलाओं का यह सम्मान उनके संघर्ष, अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण को नमन करने का प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है और मातृशक्ति के सहयोग से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सम्मानित की गई सभी महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, लेकिन उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से थकने या कार्य से विरत होने के बजाय समाज सेवा का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और महिला सशक्तिकरण की सच्ची मिसाल प्रस्तुत करती हैं।

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं के साथ संवाद का अवसर भी मिला। उनके संघर्ष, जीवटता और आत्मविश्वास से भरी जीवन कहानियां यह दर्शाती हैं कि प्रदेश की मातृशक्ति ने बिना किसी दिखावे के जमीनी स्तर पर स्वयं के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment