Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महिला दिवस पर शिक्षा और संवेदना: छात्रा को लैपटॉप, पीड़ित परिवारों को राहत राशि

 

देहरादून,  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री देहरादून के जैंतनवाला निवासी कशिश थापा को उपनल के सीएसआर मद से पठन-पाठन के लिए लैपटॉप प्रदान किया। गौरतलब है कि दिवंगत पूर्व सैनिक राइफलमैन अशोक कुमार थापा की धर्मपत्नी वीर नारी कविता थापा ने अपनी पुत्री की पढ़ाई के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से लैपटॉप उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिस पर मंत्री जोशी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लैपटॉप उपलब्ध कराया।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कशिश थापा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और समाज तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका संवर्धन के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुच्छुपानी एवं अन्य क्षेत्र में आपदा में क्षतिग्रस्त दुकानों से प्रभावित 15 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹40-40 हजार की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, ग्राम प्रधान आशू थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कला शब्दों की मोहताज नहीं ग्राफिक एरा में सजी जनजाति हस्तशिल्पकारों की अनूठी प्रदर्शनी

cradmin

बार स्वामी व बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस की सख्ती, चार गिरफ्तार

cradmin

देहरादून के द पेस्टल वीड स्कूल देहरादून ने मुज़फ़्फरनगर में उभरती प्रतिभाओं को दिया मंच

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाकर नया स्तन बनाया

cradmin

मुख्यमंत्री ने टनकपुर देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ*

prabhatchingari

दून अस्पताल के डॉ अमर उपाध्याय ने मां- शिशु की बचाई जिंदगी

prabhatchingari

Leave a Comment