Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीराजनीती

प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष, सुनील पुंडीर संभालेंगे महामंत्री पद

 

देहरादून। उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय चुनाव  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश राणाकोटि की देखरेख में संपन्न हुई, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में नन्द लाल जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चुनाव के दौरान राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव की विशेष बात यह रही कि संगठन की पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई, जिससे कर्मचारियों के बीच संगठन के प्रति विश्वास और एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

घोषित परिणामों के अनुसार प्रेम सिंह चौहान को उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया, जबकि सुनील कुमार पुंडीर को प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त बुद्धि सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह गेडा, ललित चन्द जोशी, ध्यान सिंह अधिकारी तथा रणजीत सिंह रावत चुने गए। संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्याम सिंह तोमर को दी गई है।

वहीं सौरभ पाण्डे को उप महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार और सुन्द राम जिन्टा को संयुक्त मंत्री चुना गया है। संगठन मंत्री पद पर विवेक नैथानी और बीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की गतिविधियों तथा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाने के लिए कीरत सिंह नेगी, बिरेन्द्र सिंह रावत, राकेश ध्यानी और दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रबंधन और सरकार से निरंतर संवाद किया जाएगा।

वहीं महामंत्री सुनील कुमार पुंडीर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन कर्मचारियों के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।

चुनाव अधिकारियों ने भी पूरी प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, संघर्ष और सेवा को मिला सम्मान

cradmin

असहाय व्यथित एकल माता की बेटी शिवानी की शिक्षा पुनर्जीवित;

cradmin

समग्र विकास का नमो बजट : रेखा आर्या

prabhatchingari

किन्नर के भेष में बधाई मांगने पहुंचे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जेनिथ-2025 में तीन दिनों तक सजेगी गीत सगींत की महफिल

prabhatchingari

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख : रेखा आर्या

prabhatchingari

Leave a Comment