Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक हाफ मैराथन 1.0 में 800 धावकों ने लगाई दौड़

 

 

देहरादून,  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंक हाफ मैराथन 1.0 का आयोजन किया गया। विकास नगर एथलेटिक्स क्लब और पिंक पैंथर ग्रुप उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस मैराथन में देश के 7 राज्यों और उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लगभग 800 धावकों ने प्रतिभाग किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था।

 

इस प्रतियोगिता को अलग-अलग दूरी वर्गों में विभाजित किया गया था। इसमें मुख्य 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन के साथ-साथ 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की मनोरंजक दौड़ शामिल थी। दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला व पुरुष धावकों को ट्रॉफी और कैश इनाम देकर सम्मानित किया गया।

 

पिंक हाफ मैराथन आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने बताया कि इस आयोजन में पुरुषों ने भी मातृशक्ति के सम्मान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। प्रभजोत ने कहा कि जहां एक ओर यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए था, वहीं पुरुषों की भागीदारी ने इस संदेश को और अधिक प्रभावी बनाया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की रनिंग और साइकिलिंग कम्युनिटी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

प्रमुख क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस मौके पर रोड स्पिन वॉरियर्स, पहाड़ी पेडलर्स, बाइक क्राफ्ट, मैत्री एडवेंचर क्लब और स्पिन एंड स्ट्राइड जैसे समूहों के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में आलोक क्षेत्री, राजेश थापा, जगदीश राम , नितिन कुमार , नरेश सिंह नयाल, अनुज केडियाल, सुशीला थापा, दीपा अग्रवाल और गीता मेहर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने एनआईसी के वीसी कक्ष में सेवा पखवाड़ा आयोजन की तैयारी बैठक ली

cradmin

छात्रसंघ चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत

cradmin

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक, दोबारा होगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने दिया फैसला

cradmin

तुला–मिथुन राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा दिन, धनु–कुंभ राशि के जातक संभलकर करें खर्च

cradmin

ज्ञान दीप प्रज्वलित करने वाले गुरुओं को श्री राम जानकी स्कूल ने किया नमन…

cradmin

पौड़ी दुगड्डा में शहीद मेले का शुभारंभ

prabhatchingari

Leave a Comment