चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ॠतु भूषण खंडूरी रविवार सुबह 10 बजे सडक मार्ग से भराडीसैंण पंहुच गयी हैं।
विधानसभा परिसर पहुंचने पर उन्हें पुलिस दल द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया ।यहां पंहचने पर उन्होंने विधान सभा मंडप सहित परिसर का जायजा लिया ।जिसके बाद उन्होंने विधानसभा परिसर के एक हाल में स्थापित आधुनिक जिम का भी निरीक्षण किया ।भराड़ीसैण में चल रहे मिडिया हाऊस ओर महिला कर्मचारी हास्टल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बेहतर गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए ।
आयोजित बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सत्र महत्वपूर्ण होने वाला है,आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुवात की हो जायेगी इसके साथ ही बजट पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया की अब तक 38 विधायकों के लगभग 6 सौ सवाल दर्ज करवाए गये हैं।
