,

नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.31 किलो चरस केस का फरार आरोपी पकड़ा

By: Naveen Joshi

On: Sunday, March 15, 2026 6:30 AM

Google News
Follow Us
------

चरस तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 31 ग्राम अवैध चरस बरामदगी प्रकरण में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त देवाल बाजार से गिरफ्तार

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

कोतवाली कर्णप्रयाग में विगत 19 सितम्बर 2025 को मु0अ0सं0 53/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त जसपाल सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम हिमनी, थाना थराली, जनपद चमोली के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियुक्त को सिमली-कर्णप्रयाग रोड पर चेकिंग के दौरान कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा 1 किलो 31 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मुकदमे की विवेचना के दौरान बरामद नशीले पदार्थ के परिवहन व विनियमन के आपराधिक षड्यंत्र में पुष्कर सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम हिमनी का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी लगातार प्रयास किए गए, किन्तु वह ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा तथा दूरस्थ क्षेत्र का निवासी होने के कारण फरार होने में सफल हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त पुष्कर सिंह को 13 मार्च 2026 को देवाल बाजार से धारा 8/20/29 NDPS एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

14मार्च2026 को अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय सत्र न्यायाधीश न्यायालय गोपेश्वर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment