Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू…

 

 

देहरादून,  अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

डालनवाला स्थित शांति टेनिस अकैडमी में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है तथा युवाओं को नई दिशा देता है।

 

रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित हुए 38th नेशनल गेम्स ने साबित किया है कि राज्य बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड भी खेल अवसंरचना को मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

 

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, संरक्षक प्रदीप कुमार वालिया, महासचिव सुमित गोयल व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आग़ाज़

cradmin

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ की रानौं व सूगी ग्राम पंचायत हुई बैठक

cradmin

गौचर पॉलिटेक्निक के सामने बना बड़ा भूस्खलन जोन, लोगों में अफरा-तफरी, भवनों पर भी खतरे के बादल

cradmin

ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : गणेश जोशी

cradmin

दून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिपोर्ट की तैयारी

cradmin

ज्ञानयोगी आचार्य श्री के सानिध्य में गूंजे उत्तम आकिंचन्य धर्म के स्वर

cradmin

Leave a Comment