Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतियात्रा

23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी यात्रा

 

देहरादून/चमोली ।, सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र धाम में पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि भगवान बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद अब सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तिथि भी तय कर दी गई है। इससे देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और तीर्थाटन गतिविधियों को गति मिलने लगी है।

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोलने का निर्णय हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन के बीच हुई बैठक में लिया गया।

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अंतर्गत गोविंदघाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विस्तृत चर्चा और मौसम की परिस्थितियों का आकलन करने के बाद दोनों पक्षों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts

जांच में दोषी पाए जाने पर जलागम मंत्री के हस्तक्षेप के बाद नियुक्ति एजेंसी टीडीएस पर कसा शिकंजा

prabhatchingari

धर्मनिष्ठ के साथ कर्मनिष्ठ होना भी आवश्यक : स्वामी विष्णु विक्रम जी

prabhatchingari

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

प्रकृति, मनोरंजन एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक सिद्ध होगा राष्ट्रपति का यह तोहफा

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2100 मरीजों ने उठाया लाभ

cradmin

चौथी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया नूरानाँग युद्ध सम्मान दिवस

prabhatchingari

Leave a Comment