Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति पर सरकार सतर्क, कालाबाजारी पर सख्ती

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ सभी जनपदों के जिलाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

पूर्ति विभाग द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से गैस आपूर्ति की स्थिति का फीडबैक लेते हुए निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध बिक्री और जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक की जांच तथा निगरानी अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न जनपदों में की गई छापेमारी, दर्ज एफआईआर तथा की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को गैस कंपनियों और वितरकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा उन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि गैस आपूर्ति सुचारु बनी रहे और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल.एल. फैनई, सचिव शैलेश बगौली, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मैदान में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

cradmin

24 घंटे में फायरिंग कांड का खुलासा, यूनिवर्सिटी छात्र गिरफ्तार

cradmin

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक…

cradmin

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के जंगल धू-धू कर जल रहे

prabhatchingari

आर्थिक प्रकोष्ठ व सेवानिवृत प्रकोष्ठ के प्रबुद्धजनों के साथ भाजपा का संवाद कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

मेरा धर्म करुणा है” — मुख्यमंत्री ने बताया दलाई लामा को विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु

cradmin

Leave a Comment