Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में वैश्विक मंथन, स्वच्छ ऊर्जा और नैनो तकनीक पर चर्चा

 

देहरादून,ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आधुनिक मैटीरियल्स और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों को लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने गहन विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में कार्बन नैनोट्यूब, ग्राफीन आधारित मटेरियल्स तथा उन्नत ऊर्जा समाधानों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री के वैज्ञानिक डॉ. भानुप्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय तेजी से हो रहे तकनीकी विकास का युग है, जहां तकनीक केवल सुविधाएं देने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि समाज, उद्योग और अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

तीन दिवसीय इस सम्मेलन में कुल 10 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 60 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सत्रों में नैनो टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मटेरियल्स, ऊर्जा भंडारण प्रणालियां, हरित तकनीक, औद्योगिक नवाचार और अनुसंधान की नई विधियों जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सम्मेलन में देश-विदेश से प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भागीदारी की।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के भौतिकी विभाग और नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री (सीएसआईआर) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड, स्कॉटलैंड के प्रो. डिनो जारोसिंस्की, आईआईटी रोपड़ के प्रो. गगन कुमार, ग्राफिक एरा के सेंटर फॉर क्लीन एनर्जी रिसर्च के निदेशक डॉ. बी.एस. नेगी तथा विभागाध्यक्ष डॉ. फतेह सिंह गिल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

गैरसैण को लेकर एक बार फिर राजनीति हुई शुरू,भाजपा और कांग्रेस आमने सामने

prabhatchingari

मैक्स फ़ैशन ने लैक्मे फ़ैशन वीक में शानदार शुरुआत की, कल्कि केकलाँ रनवे पर छा गईं

prabhatchingari

डीएम ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

cradmin

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

cradmin

पुलिस कांस्टेबल मनेश्वर चौहान ने दिया ईमानदारी का उदाहरण ….

prabhatchingari

फ्रांस के छात्र ग्राफिक एरा में लेंगे ट्रेनिंग

prabhatchingari

Leave a Comment