Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भजन-कीर्तन से गूंजा इंदिरा नगर, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

 

देहरादून। चतुर्थ चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा इंदिरा नगर स्थित शिव मंदिर में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति-भाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा मातृशक्ति को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि नवरात्रि के चौथे दिन पूजित माँ कुष्मांडा शक्ति, स्वास्थ्य एवं सृजन की प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सनातन परंपरा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है और इसी उद्देश्य से संस्था विभिन्न क्षेत्रों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन कर रही है।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के प्रबंधक राघव, गीता उप्पल, दीपाली ठकराल, कुशा राघव, कविता अग्रवाल, कृष्णा खंडेलवाल, गुड्डी रावत, ललिता वर्मा, प्रभा सिन्हा, मंदिर समिति सचिव विमलेश रघुवंशी सहित अनेक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। संस्था द्वारा कीर्तन मंडलियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Related posts

सीएम घोषणाओं के तहत संचालित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें -डीएम

prabhatchingari

आदर्श थाना’ बनाने की अनूठी पहल: अब एसपी सीआईडी यशवंत चौहान ने गोपेश्वर थाने को लिया गोद

cradmin

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ

cradmin

बद्रीनाथ धाम दर्शन संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12 लाख पार

cradmin

हेमकुंड साहिब पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल, धाम में मत्था टेक, प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

prabhatchingari

भाजपा कार्यशालाओं में सेवा पखवाड़े की रूपरेखा तय

cradmin

Leave a Comment