Prabhat Chingari
उत्तराखंड

1 अप्रैल से प्री-SIR मैपिंग का सघन अभियान शुरू

 

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में प्री-SIR चरण के अंतर्गत 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से कम मैपिंग वाले बूथों पर फोकस किया जाएगा।

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है, जिससे मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

एक क्लिक पर BLO से कर सकेंगे संपर्क

मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा “बुक ए कॉल विद BLO” फीचर शुरू किया गया है। इसके माध्यम से मतदाता https://voters.eci.gov.in⁠� वेबसाइट या ECI-NET मोबाइल ऐप के जरिए अपने BLO के साथ एक क्लिक पर कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक करने के दो दिन के भीतर संबंधित BLO स्वयं मतदाता से संपर्क करेगा।

19 हजार से अधिक BLA की नियुक्ति

डॉ. जोगदंडे ने राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष अब तक 19,116 BLA नियुक्त किए जा चुके हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9,276, कांग्रेस द्वारा 9,506, सीपीआई(एम) द्वारा 217 तथा बीएसपी द्वारा 117 BLA नियुक्त किए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  किशन सिंह नेगी तथा सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड के 10वीं टॉपर छात्रों को भारत दर्शन यात्रा, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

prabhatchingari

सरकारी स्कूलों के बच्चे नही रहेंगे तकनीकि एवं उपकरणों से वंचित; डीएम

prabhatchingari

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दूसरे दिन न्याय, शक्ति और सार्वजनिक विश्वास पर चर्चा

cradmin

नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक पर प्रशासन का शिकंजा

cradmin

पीएम मोदी ने सर्वाधिक कार्य महिलाओं के विकास के लिए किए : सीएम

prabhatchingari

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत गुरु नानक कॉलेज में जागरूकता की मिसाल

cradmin

Leave a Comment