Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

वीकेंड हुड़दंग पर लगाम: बार टाइमिंग सख्ती से लागू करने के आदेश

 

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने  सचिवालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर गृह एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर में बढ़ती रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने देहरादून शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीक ऑवर के साथ-साथ दिन-रात और मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को सभी थाना प्रभारियों को गश्त तेज करने के निर्देश देने को कहा।

उन्होंने बार एवं रेस्टोरेंट के निर्धारित क्लोजिंग टाइम को सख्ती से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि सप्ताहांत में देहरादून को पार्टी और हुड़दंग का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए जहां हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं बार संचालकों को भी नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

मुख्य सचिव ने बार संचालन नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध रूप से संचालित बारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने को कहा।

बैठक में शहर के आसपास संचालित होम स्टे पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि होम स्टे की मैपिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटन के उद्देश्य से स्थापित इन इकाइयों का दुरुपयोग न हो रहा हो।

मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे के खुलने के बाद सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन को अभी से अतिरिक्त तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने किरायेदारों और पीजी में रहने वालों के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके।

बैठक में डीजीपी दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण, विवाद से बचें ये जातक

cradmin

फ्रांस के छात्र-छात्राओं को ग्राफिक एरा में ट्रेनिंग

prabhatchingari

जनमानस की सुरक्षा सर्वोपरि, सेफ्टी ऑडिट के बाद ही शुरू हुआ देहरादून-मसूरी मार्ग पर आवागमन

cradmin

पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त रखने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

cradmin

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न…..

prabhatchingari

नववर्ष 2026 का प्रथम दिन: गुरु प्रदोष, रोहिणी नक्षत्र और शुभ योगों का दुर्लभ संयोग

cradmin

Leave a Comment