Prabhat Chingari
उत्तराखंड

धामी सरकार की बड़ी सौगात: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ मंजूर

 

देहरादून/ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है। ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी। करीब 12.67 किलोमीटर लंबा यह बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना को EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा, “यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों को सशक्त सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मंत्रालय के अनुसार, परियोजना की प्रारंभिक लागत ₹1151.18 करोड़ आंकी गई थी, जिसे संशोधित कर ₹1139.40 करोड़ किया गया और अंततः ₹1105.79 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

परियोजना के तहत सभी कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार किए जाएंगे। साथ ही, लागत और समय सीमा में किसी प्रकार की वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस परियोजना पर व्यय वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट प्रावधान के तहत किया जाएगा। देहरादून स्थित क्षेत्रीय अधिकारी को ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग ऑफिसर (DDO) नामित किया गया है।

परियोजना के पूरा होने पर ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या में कमी आएगी और चारधाम यात्रा के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Related posts

महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड भाजपा के लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

cradmin

जिलाधिकारी ने मां नन्दा के दर्शनों के बाद कुरुड़ में अधिकारियों की बैठक ली

cradmin

ऑटिज्म से जुड़े बच्चों और युवाओं के सशक्तिकरण को मायरा केयर फाउंडेशन की पहल

cradmin

उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज — अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट

cradmin

गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूरः डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

टिहरी दिवस पर पुरानी टिहरी को नमन, बल्लूपुर में आयोजित हुआ दीप प्रज्वलन…

cradmin

Leave a Comment