Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, अल्मोड़ा का चुनाव संपन्न — नई कार्यकारिणी घोषित

 

 

आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, जनपद अल्मोड़ा का चुनाव शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा एवं डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही।

 

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री नवीन चंद्र जोशी, निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा तथा श्री सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया—

अध्यक्ष: डॉ. कपिल शर्मा

उपाध्यक्ष: डॉ. दीपक कुमार

सचिव: डॉ. अनुपम त्यागी

उप सचिव: डॉ. शोभा सनवाल

आय-व्यय निरीक्षक: डॉ. सुधीर सोनी

मीडिया प्रभारी: डॉ. मंजू पाल

इस अवसर पर उपस्थित समस्त चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गईं। सभी ने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाएगी तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Related posts

19वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन का होने जा रहा आयोजन

prabhatchingari

दूसरी बार आयोजित हुआ भारत का एकमात्र क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल – अपराध साहित्य, सिनेमा और इनके जरिये अपराध रोकने की दिशा में गंभीर प्रयास

prabhatchingari

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ थामा भाजपा का दामन

prabhatchingari

सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला

cradmin

आज होगा पेश विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी विधेयक अब इतनी होगी विधायकों की तनख्वा, जानिए…

prabhatchingari

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP देहरादून स्वयं मैदान में उतरे

cradmin

Leave a Comment