गर्मी में राहत: अब स्कूलों में नहीं होगी ठंडे पानी की कमी

By: Naveen Joshi

On: Saturday, April 4, 2026 7:56 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। समाजसेवी संस्था स्टॉप टीयर्स ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत बहुराष्ट्रीय कंपनी हस्कोनिंग इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों में छह आरओ वाटर कूलर भेंट किए हैं। इस पहल से छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

 

संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में कई विद्यालयों से स्वच्छ पेयजल व्यवस्था के लिए आरओ वाटर कूलर उपलब्ध कराने का अनुरोध मिला था। इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए स्टॉप टीयर्स ने हस्कोनिंग से सहयोग मांगा, जिसे कंपनी ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी।

 

सीएसआर सहयोग के तहत जिन विद्यालयों में आरओ वाटर कूलर लगाए गए हैं, उनमें राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली, टिहरी गढ़वाल, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव, टिहरी गढ़वाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुनका, रुद्रप्रयाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उफल्डा, पौड़ी गढ़वाल तथा एस (को-एड) वी नंबर-3, सेक्टर-4, डॉ. अंबेडकर नगर, नई दिल्ली शामिल हैं। नई दिल्ली स्थित विद्यालय को दो आरओ वाटर कूलर दिए गए हैं।

 

संस्था ने बताया कि हस्कोनिंग और स्टॉप टीयर्स मिलकर उत्तराखंड सहित अन्य क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने से बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान विनय शंकर, मंजू, जगदीश प्रसाद, राज कुमार, इंद्रा बेरवाल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। वहीं संस्था की ओर से संस्थापक प्रमोद बमराड़ा, टी.सी. ठाकुर, सुधीर बमराड़ा, प्रवीण शर्मा और प्रियांशु बमराड़ा उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment