Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में पौष कानून पर जागरूकता सत्र…

 

देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कार्यस्थल पर समानता, पौष कानून और उससे जुड़े अधिकारों व जिम्मेदारियां की विस्तृत जानकारी दी।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘पौष कानून और कार्यस्थल की चुनौतियां’ विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) देहरादून चैप्टर के निदेशक डा. ए. सी. जोशी ने कहा कि पौष अधिनियम केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं बल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और समानता सुनिश्चित करने की एक मजबूत पहल है, जिसे हर व्यक्ति को समझना और अपनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पौष से जुड़ी जानकारी दी और ऐसे मामलों से निपटने के उपाय, शिकायत प्रक्रिया और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक स्तर से ही समानता, आपसी सम्मान और सही व्यवहार के मूल्यों की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है।

 

आइएसटीडी देहरादून चैप्टर के चेयरमैन अनूप कुमार और सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह ने भी सत्र को संबोधित किया।

 

इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने किया। सत्र में पीडीपी डिपार्टमेंट की हेड डा. साक्षी गुप्ता, बायोसाइंस डिपार्टमेंट की हेड डा. मनु पंत के साथ डा. गोपालकृष्ण द्विवेदी, डा. तरुणा आनंद, स्वेता बजाज अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से होगा योग : रेखा आर्या

cradmin

सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने को आयोजित बैठक में प्रतिभाग न करने पर अधि.अभि एनएच, ईओ हरर्बटपुर का वेतन प्रतिबन्धित

prabhatchingari

चारधाम यात्रा में बाहरी राज्यों से व्यापार को आने वाले व्यापारी अपने गृह राज्य से ही सत्यापन करवा कर ही राज्य में प्रवेश करे…SSP अजय सिंह

prabhatchingari

एडवांस्ड प्रिसीजन कैंसर ट्रीटमेंट पर मैक्स अस्पताल के डॉक्टर्स ने किया जागरूक

cradmin

नंदा स्वायत्त सहकारिता नौटी की वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक समपन्न, सहकारिता पर चर्चा

cradmin

यूएसएन इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में किया प्रवेश

prabhatchingari

Leave a Comment