Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

पीएनबी ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि हेतु GeM के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

देहरादून – : पंजाब नैशनल बैंक ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि हेतु गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर GeM सहाय के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य विक्रेता अधिकारी, श्री अजीत बी. चव्हाण और पीएनबी के डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग के महाप्रबंधक, श्री अतिश कुमार राउत ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत PNB, GeM सहाय पोर्टल पर ऋणप्रदाता के रूप में सम्मिलित हो गया है।

GeM सहाय पोर्टल पर पंजाब नैशनल बैंक के ऋणप्रदाता के रूप में सम्मिलित होने से विक्रेताओं को कई लाभ मिलेंगे। इससे उन्हें GeM क्रय आदेश पर बिना गारंटी वाले अल्प-कालिक ऋण तक त्वरित पंहुच संभव होगी, जिससे चलनि‍धि में सुधार होना एवं नकदी प्रवाह संबंधी चुनौतियां भी कम होंगी। यह साझेदारी विशेष रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) और छोटे कारोबार को सशक्त्त बनाती है, जो नियत समय पर और वहनीय औपचारि‍क ऋण प्राप्ति में समस्याओं का सामना करती हैं। साथ ही, यह डिजिटल, कागजरहित ऋण प्रसंस्करण के माध्यम से पारदर्शि‍ता और दक्षता भी सुनिश्चित करती है।

खरीद को वित्तपोषण के साथ एकीकृत करके, यह पहल कारोबार करने में सुगमता को मजबूत करती है, विक्रेता साझेदारी बढ़ाती है, और एक सहज, समावेशी तथा तकनीक पर आधारित खरीद पारितंत्र को प्रोत्साहित करते हुए भारत के डिजिटल इंडिया विज़न का समर्थन करती है।

इस अवसर पर, पंजाब नैशनल बैंक, डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग के महाप्रबंधक, अतिश कुमार राउत ने कहा: “गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ( GeM ) के साथ इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाना है। विक्रेता को निर्बाध वित्तीय सहायता प्रदान करके हम मैनुअल कार्यों में उल्लेखनीय कमी लाने तथा क्रय पारितंत्र में पारदर्शि‍ता, दक्षता और कारोबार करने में सुगमता को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखते हैं।”

 

Related posts

देशभक्ति के रंग में रंगा एमडीडीए, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तिरंगा फहराकर दी शुभकामनाएं

cradmin

एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस में रैडिएशन आॅन्कोलाॅजी पर दो दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

cradmin

नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का भव्य समापन, न्याय तक आसान पहुँच पर मंथन

cradmin

उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए पहली बोर्ड बैठक संपन्न

cradmin

हिमालयी क्षेत्रों में प्रकृति-संलग्न एवं जन-केंद्रित विकास की आवश्यकता : श्री सुबोध उनियाल।

cradmin

सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना: महाराज

prabhatchingari

Leave a Comment