Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

हैकाथॉन में टीम एरिजोन रही विजेता …

 

 

देहरादून,   ग्राफिक एरा में 24 घंटे की हैकाथॉन में टीम एरिजोन ने बाज़ी मार कर प्रथम स्थान हासिल किया।

 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की 24 घंटे की हैकाथॉन में छात्र-छात्राओं ने मेहनत से कोडिंग कर एआई, एमएल, साइबर सिक्योरिटी, आईओटी, क्लाउड व ओपन इनोवेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान तराशे। हैकाथॉन प्रतियोगिता में टीम एरिजोन के (प्रिंस, युवराज, वंदना और आदर्श) ने एआई आधारित पोर्टेबल जीवन खोज प्रणाली को विकसित कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं टीम एएसकोड (अदनान, आशुतोष, आदित्य और मीमंशा) ने प्रैक्टिकल कोडिंग का भविष्य पर समाधान प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही टीम टेकएक्स (नेहा, आदित्य, आयुष और दिव्यम) ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एआई आधारित ऐप की रचना कर तीसरा स्थान हासिल कर नकद पुरस्कार जीते।

 

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के को-डेव क्लब ने किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ अनुपम सिंह, पर्सनैल्टी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की हेड नीलम कठैत, सुशांत चमोली अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और गुजरात सरकार के बीच 2,210 मेगावाट अंजन कुंड पंप स्टोरेज परियोजना हेतु ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

cradmin

खीर गंगा के सैलाब में समाया प्राचीन कल्पकेदार मंदिर

cradmin

ग्राफेस्ट 25 में 29 देशों के छात्र- छात्राओं ने दिखाया हुनर

prabhatchingari

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने किया ‘Magic Brush Unisex Salon & Academy’ का भव्य उद्घाटन

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा

prabhatchingari

डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इन्वेस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल

cradmin

Leave a Comment