Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा एक्सप्रेसवे: महाराज

 

 

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व संस्कृति, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित ₹12,000 करोड़ के 210 किमी एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का  दौरा सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं था बल्कि “विकसित उत्तराखंड के दशक” के शुभारंभ का महत्वपूर्ण दिन था।

 

कैबिनेट मंत्री  महाराज ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने दूरी ही नहीं, दिल्ली और दून के बीच की “मनोवैज्ञानिक दूरी” को भी मिटा दिया है। इससे उत्तराखंड के पर्यटन, व्यापार, रोजगार, शिक्षा–हर सेक्टर को सीधा बूस्ट मिलेगा। उत्तराखंड के लिए यह “सदी की सबसे बड़ी सौगात” है। यह एक्सप्रेसवे चारधाम यात्रा के साथ साथ “बारहमासी पर्यटन” को भी बढ़ावा देगा। इससे सालाना 1 करोड़ अतिरिक्त पर्यटक उत्तराखंड आयेंगे, होटल-होमस्टे-टैक्सी कारोबार में 3 गुना वृद्धि होगी। टूरिज्म, होटल, ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग में लाखों रोजगार श्रृजित होंगे और राज्य में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

महाराज ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत 12 किमी एलिवेटेड “ग्रीन कॉरिडोर” एशिया का सबसे लंबा कॉरिडोर है। इससे राजाजी नेशनल पार्क के हाथी, बाघ, हिरण बिना रुके आसानी से गुजर सकेंगे।

 

 

Related posts

टीएचडीसी द्वारा भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट, टिहरी पीएसपी की पहली इकाई के सीओडी प्रक्रिया की शुरुआत की सराहना की

cradmin

उत्तराखंड में जुमला साबित हुआ धामी सरकार का भू कानून पहाड़ी एकता मोर्चा

prabhatchingari

देश के सीमांत गाँव माणा में महावीर श्री घंटाकर्ण “माणा घन्याल” मंदिर के कपाट खुलें

prabhatchingari

एस जी आर आर यू खेलोत्सव-2025 में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज  एण्ड सोशल साइंसेज़ ओवरऑल चैम्पियन

cradmin

सनव–सिविक ने विशेष बच्चों संग बांटी खुशियाँ, जिलाधिकारी परिवार का अनोखा प्रयास

cradmin

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP देहरादून स्वयं मैदान में उतरे

cradmin

Leave a Comment