Prabhat Chingari
उत्तराखंड

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी सभी सुविधाएं

 

देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया। प्रस्तावित भवनों में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं को एकीकृत रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति और सुगमता आएगी।

परियोजना के तहत प्रथम भवन में समेकित डिस्पेंसरी स्थापित की जाएगी, जिसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा कक्ष होंगे। द्वितीय भवन में सूचना परिसर एवं कैफेटेरिया, तृतीय भवन में लोक निर्माण विभाग कार्यालय तथा चतुर्थ भवन में उद्यान विभाग कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। सभी भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इन भवनों के निर्माण से लोक भवन परिसर में विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनेगी। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी बेहतर एवं त्वरित सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि समेकित सुविधाओं से समय और संसाधनों की बचत होगी तथा कार्यों में दक्षता बढ़ेगी।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि परियोजना में आधुनिक तकनीक और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का समन्वय किया गया है, जो इसे विशिष्ट बनाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल लोक सेवा को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक भवन परिसर में विकसित की जा रही यह बहुउद्देशीय अवसंरचना सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों और सुविधाओं के उपलब्ध होने से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप निर्माण से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय संसाधनों व कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल  रविनाथ रामन, विधि परामर्शी  कौशल किशोर शुक्ल, उप सचिव  लक्ष्मण राम आर्य, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग  नीरज त्रिपाठी, सहायक अभियंता  दिवाकर धस्माना, अपर सहायक अभियंता  अमित सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

युवाओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने लगाए पुश-अप्स

prabhatchingari

सप्ताह में दो दिन यात्रा के लिए नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

prabhatchingari

ट्यूशन से लौटते वक्त गदेरे में डूबे पांच बच्चे, दो की मौत, तीन को बचाया गया

cradmin

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च किया नया 2025 एक्टिवा ‘Scooter bole toh Activa’

prabhatchingari

नि:संतान दम्पतियों के लिये वरदान साबित हो रही एआरटी सुविधा

prabhatchingari

रुट डाइवर्ट प्लॉन… महा शिवरात्री पर कैण्ट चौक से टपकेश्वर मन्दिर की ओर वाहनों का आवागमन रहेगा पूर्णतः प्रतिबन्धित

prabhatchingari

Leave a Comment