खटीमा। उत्तराखंड सरकार में ग्राम्य विकास, एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अपने कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक आवास का दौरा किया।
इस दौरान मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना और प्रदेश की समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद भी लिया।
मंत्री चौधरी का यह दौरा सादगीपूर्ण एवं आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली।





