---Advertisement---

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम

By: cradmin

On: Thursday, April 23, 2026 6:54 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के यूथ रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय बीएड परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने सभी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया व वृक्षारोपण के महत्व के विषय में सभी को बताया। कार्यक्रम बीएड विभागाध्यक्ष प्रो अमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संपादित हुआ। यूथ रेड क्रॉस इकाई के प्रभारी डॉ श्याम लाल बटियाटा ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर डॉ ए सी कुकरेती, यूथ रेड क्रॉस के सह-प्रभारी डॉ कुलदीप सिंह नेगी, डॉ ममता असवाल, डॉ विधि ढौंढियाल, डॉ अखिल चमोली, डॉ रूपिन कंडारी, व यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवी अक्षिता, सुनील, प्रदीप, सरगम सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment