---Advertisement---

बीकेटीसी सदस्य ने मंदिर समिति को दिए 1.01 करोड़ रुपये दान

By: cradmin

On: Friday, April 24, 2026 5:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून/चमोली (प्रदीप लखेड़ा): देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप प्रदान किया। यह राशि उन्होंने अपनी गहरी आस्था के तहत मंदिर समिति को समर्पित की।

बदरीनाथ धाम में आयोजित इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने महेन्द्र शर्मा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेन्द्र शर्मा पिछले एक दशक से मंदिर समिति के सदस्य हैं और देशभर के तीर्थस्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि महेन्द्र शर्मा द्वारा दिया गया यह दान न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह योगदान धार्मिक कार्यों और श्रद्धालुओं की सेवा में उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर महेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है और यह दान उसी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंदिर समिति इस राशि का उपयोग धार्मिक कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए करेगी।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अन्य सदस्यों एवं अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर दानदाता का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं द्वारा भी महेन्द्र शर्मा की दानशीलता की सराहना की जा रही है।

इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment