Advertisement

डिप्टी कलेक्टर सोहन सिंह बने बीकेटीसी के नए सीईओ

By: Naveen Joshi

On: Saturday, April 25, 2026 10:50 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा प्रशासनिक स्तर पर दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश संख्या-287-XXX-1-2026 के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी  विशाल मिश्रा (2018 बैच) को उनके वर्तमान पद से अवमुक्त करते हुए मुख्य कार्याधिकारी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC), देहरादून के पद से हटाया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारी श्री सोहन सिंह, जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर कर्णप्रयाग चमोली के पद पर तैनात थे, को अब मुख्य कार्याधिकारी, बीकेटीसी, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही, स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव द्वारा जारी किया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment