---Advertisement---

नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड की वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी विस्तार सम्पन्न

By: cradmin

On: Saturday, April 25, 2026 11:55 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड की वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम शनिवार को प्रेस क्लब, देहरादून में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनंतानंद महाराज जी (प्रबंधक, श्री कृष्णायन गौशाला) रहे, जिन्होंने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम को प्रेरणादायी बनाया।

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रजेश मिश्र, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार परमार, संगठन महामंत्री श्री मणीराम नौटियाल, महामंत्री श्री अनिल जोशी एवं श्री रवि कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री वी.पी. खंडूरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हरीश रावत तथा गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्री सुधीर जोशी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी विचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रवाद की भावना को उत्तराखंड में और अधिक सशक्त करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों एवं मंडलों से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा एवं गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य ने अपने संबोधन में कहा कि मंच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ समाज सेवा एवं जनजागरण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड इकाई की सराहना करते हुए आगामी समय में सेवा कार्यों एवं संगठन विस्तार को और गति देने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि श्री अनंतानंद महाराज जी ने गोसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जन-जन तक विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।

नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम संगठन की गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment