---Advertisement---

एसपी चमोली की ‘पुलिस पाठशाला’: युवाओं को कानून, साइबर और नशा मुक्ति का ज्ञान

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, April 29, 2026 4:14 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

डॉ. शिवानन्द नौटियाल पी.जी. कॉलेज कर्णप्रयाग में प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला के तत्वावधान में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान” रही, जिसका उद्देश्य युवाओं को कानून, यातायात नियमों, साइबर अपराधों एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था।इस कार्यशाला में जनपद के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर पहुँचने पर प्राचार्य डॉ. (प्रो.) राम अवतार सिंह, छात्र प्रतिनिधियों और अमर उजाला के स्टाफ ने पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक याकूब अली द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटना से बचाव के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। वहीं उ.नि. प्रमोद खुगशाल द्वारा वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पँवार ने अपने संबोधन में ‘पुलिस की पाठशाला’ के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा: कि “आप देश की आने वाली नई पीढ़ी हैं और राष्ट्र का भविष्य आपके कंधों पर है। आज की इस कार्यशाला की सफलता तभी मानी जाएगी, जब यहाँ मौजूद युवाओं में से कम से कम एक व्यक्ति भी नशे के जाल से बाहर निकल जाए या साइबर अपराध का शिकार होने से बच जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार छात्रों और शिक्षकों ने इस कार्यशाला में गहरी रुचि दिखाई है, उसका निश्चित रूप से समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय के माध्यम से जन-जागरूकता का यह अभियान पूरे उत्तराखंड और चमोली जनपद के लिए एक मिसाल बनेगा, जिससे एक सुरक्षित और जागरूक समाज का संदेश प्रसारित होगा। उन्होंने छात्रों से कानून का सम्मान करने, डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने एवं नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक स्वर में ‘नशा मुक्ति’ की शपथ ली। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति सचेत करेंगे।

इस दौरान डॉ आर.सी. भट्ट, डॉ हरीश चन्द्र रतूडी, डॉ कीर्ति राम डंगवाल,एस.एल. मुनियाल, लक्ष्मी प्रसाद कुमेडी, प्रकाश डिमरी, दीपक शाह, अखिलेश सती, लक्ष्मण नेगी ( छात्रसंघ अध्यक्ष), विनोद थपलियाल (प्रभारी निरीक्षक),आनन्द सिंह रावत (प्रतिसार निरीक्षक), सरोज नौटियाल ( चौकी प्रभारी बाजार), अन्य अध्यापक गण व छात्र मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment