---Advertisement---

हनुमान जी शक्ति और सेवा के प्रतीक, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 5, 2026 8:58 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  चकराता रोड स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेश की उन्नति, विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता का नाश होता है तथा जीवन में साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment