---Advertisement---

मुस्लिम संगठन ने पुलिस मुठभेड़ का किया समर्थन, एसएसपी दून को सौंपा ज्ञापन

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 5, 2026 10:49 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से आए मुस्लिम संगठन के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

संगठन के पदाधिकारियों ने हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को मार गिराने की कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून एवं निरीक्षक नरेश राठौड़ के साहस और तत्परता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदम समाज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए निरीक्षक नरेश राठौड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके अदम्य साहस को सराहा। साथ ही, उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को पूर्ण समर्थन देते हुए स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध करने वालों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment