---Advertisement---

राहुल गांधी ने डाटकाली सिद्धपीठ के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर जताया शोक

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 8, 2026 6:18 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, सुभाषनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर के पूज्य स्वर्गीय महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संदेश प्रेषित किया है।

अपने शोक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि डाटकाली सिद्धपीठ के महंत के रूप में स्वर्गीय रमन प्रसाद गोस्वामी जी का मार्गदर्शन समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने असंख्य परिवारों को शरण देकर मानवता, सेवा और आध्यात्मिकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, उसे सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंत जी की करूणा, सेवा भावना एवं आध्यात्मिक जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

राहुल गांधी द्वारा भेजा गया शोक पत्र राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया के नेतृत्व में सुभाषनगर स्थित महंत जी के निवास स्थान पहुंचकर परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर  पीयूष गौड़, गरिमा मेहरा दसौनी, अभिनव थापर, आयुष सेमवाल, अजय रावत, अमन सिंह, मोहन काला, नितिन चंचल, सूरज पंवार, गौतम नौटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment