---Advertisement---

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट, यात्रा में बरतें विशेष सावधानी

By: Naveen Joshi

On: Sunday, May 10, 2026 10:37 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के कई हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई के दौरान यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सावधानी बरती जाए। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक रहेगा।

आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान अनावश्यक जोखिम न लें तथा प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गढ़वाल आयुक्त ने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग, जागरूकता और सतर्कता से चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से संपन्न होगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment