---Advertisement---

रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 11, 2026 5:57 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून द्वारा रायपुर क्षेत्र के अपर तुनवाला स्थित “चुलबुल रेस्टोरेंट” में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट की गहन तलाशी ली, जिसमें 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। जांच में रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान मौके से अभियुक्त नीतीश कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी तुनवाला को गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment