रुड़की। Indian Institute of Technology Roorkee परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री Pradeep Batra मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक Prof. Kamal Kishore Pant ने की, जबकि यूकॉस्ट के महानिदेशक Prof. Durgesh Pant विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
मुख्य अतिथि मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार केवल आधुनिक विकास के साधन नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनने चाहिए। उन्होंने भाजपा के अंत्योदय दर्शन को तकनीकी विकास से जोड़ते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य “Technological Antyodaya” को साकार करना है, जिससे तकनीक का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि “Technology ka asli Antyodaya tab hai, jab innovation ka लाभ society के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हमारा लक्ष्य केवल Digital Development नहीं, बल्कि ऐसा Inclusive Growth Model है, जिसमें AI, Digital Governance और Innovation गांव, गरीब, किसान, छात्र और युवा सभी के जीवन को सशक्त करें।”
मंत्री बत्रा ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के Digital India, Startup India और IndiaAI विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विज्ञान एवं तकनीक आधारित विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे AI, Innovation और Technology को केवल करियर का माध्यम न मानें, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मिशन के रूप में अपनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को Innovation Hub बनाने और युवाओं को Future-Ready Skills से जोड़ने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने Responsible Innovation, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं समावेशी विकास पर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं को विज्ञान और तकनीक के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।





